बरेली के बहेड़ी के एक गांव निवासी आसमीन ने अपना धर्म बदल लिया। आसमीन ने अपना नाम आरती श्रीवास्तव रखा और पड़ोसी गांव निवासी जयवीर सिंह के साथ अगस्त्य मुनि आश्रम में सात फेरे लिए। जयवीर ने आसमीन की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें मंगलसूत्र पहनाया। पंडित केके शंखधार ने आसमीन का धर्म परिवर्तन कराया। डीएम को आवेदन कर इसकी जानकारी दी। आसमीन उर्फ आरती ने अपने घरवालों से जान का खतरा जताकर एसएसपी को पत्र दिया है।