फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के प्रीत होटल में युवती की गला काटकर हत्या, प्रेमी फरार

बरेली के पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित प्रीत होटल के कमरे में मंगलवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला काटकर उसकी हत्या की गई है। उसके साथ आया युवक फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने होटल स्टाफ से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि यह युवती 18 अगस्त की रात एक युवक के साथ आई थी। मंगलवार सुबह जब कमरे से बदबू आई तो कर्मचारियों ने जाकर देखा। हत्या की क्या वजह रही, मृतक और हत्यारोपी कौन है, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें