बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि नये साल का जश्न मनाना जायज नहीं है। शरीयत इस तरह के कामों को नाजायज करार देती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नौजवान नये साल का जश्न न मनाएं। अगर इस तरह के खुराफाती कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे या पैसा खर्चा करेंगे तो कयामत के दिन खुदा को जवाब देना होगा। ऐसे लोग सख्त गुनहगार होंगे, इसलिए नये साल के जश्न में शामिल न हों। कहा कि नया साल आना खुशी की बात नहीं है बल्कि ये गौर करने वाली बात की हमारी जिंदगी का एक साल कम हो गया।