बरेली के महापौर की कथित रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद भाजपाइयों की आपसी खींचतान सामने आ गई है। बृहस्पतिवार को सांसद संतोष गंगवार के कैंप कार्यालय भारत सेवा ट्रस्ट में पार्टी के कुर्मी बिरादरी के नेताओं ने प्रेसवार्ता की। भोजीपुरा वार्ड 23 से जिला पंचायत सदस्य नरेंद्रपाल गंगवार ने महापौर उमेश गौतम और बरेली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार पर जमकर निशाना साधा। नेत्रपाल ने कहा कि बरेली में संतोष गंगवार ने भाजपा को खड़ा किया है। महापौर का इस्तीफा न हुआ तो पार्टी को अंजाम भुगतना पड़ेगा।