फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में मनाया गया मेथोडिस्ट चर्च डे, प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 07:22 PM IST

बरेली के क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च की ओर से कैंट स्थित बटलर मेमोरियल पर मंगलवार को मेथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया डे के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसी स्थल पर वर्ष 1857 में पादरी विलियम बटलर ने मेथोडिस्ट चर्च की सेवाओं की शुरुआत की थी और यहीं से पूरे भारत में चर्च का विस्तार हुआ। पादरी सुनील मसीह, एडमंड और अजय चरन ने प्रार्थनाएं की। वचन का पाठ पादरी फ्रान्सिस डेविड ने किया। परविन्दर मैसी ने मेथोडिस्ट चर्च डे के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान केक भी काटा गया। धन्यवाद गीत, प्रार्थना और आशीष वचन के साथ विशेष सभा का समापन हुआ। प्रार्थना सभा में पादरी शिवचंद, पादरी अजय पौल, आनंद सैमसन आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें