फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के जिला अस्पताल के वार्डों में चूहों की भरमार, मरीज और तीमारदार परेशान

बरेली के जिला अस्पताल में चूहों की भरमार है। देर रात सन्नाटा होने पर वार्डों में चूहों की दौड़ शुरू होती है। ये मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वार्ड के अंदर चूहे दिखाई दे रहे हैं। इनकी वजह से संक्रमण फैलने का भी खतरा है। बीते दिनों रामपुर के जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती मरीजों के ऊपर देर रात चूहे घूमते नजर आए थे। मंगलवार को जिला अस्पताल बरेली का वीडियो सामने आया। वीडियो में चूहे मरीजों के बेड के नीचे रखे प्लेट में बचा भोजन, बायोमेडिकल वेस्ट, बिस्किट के रैपर आदि कुतरते नजर आ रहे हैं। दो मिनट के वीडियो में चूहे बेड पर चढ़ने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो रात 12 बजे के बाद का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें