फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के चौधरी तालाब की रामलीला, जिसे देखने सुरंग से आती थीं रानी महालक्ष्मीबाई

मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 06:16 PM IST

बरेली में चौधरी तालाब की रामलीला का इतिहास 457 साल पुराना है। वर्ष 1567 में लखना स्टेट के राजा जसवंत राव ने पुत्री महालक्ष्मीबाई के नाम पर यहां रामलीला का मंचन शुरू कराया था। महालक्ष्मीबाई प्रभु श्रीराम की अनन्य भक्त थीं। चौधरी तालाब पर होने वाले मंचन को देखने के लिए उन्होंने महल (रानी साहब का फाटक) से रामलीला स्थल तक दो किमी लंबी सुरंग बनवाई थी। 18 दिनों तक चलने वाली रामलीला का मंचन तीन जगह किया जाता है। पहले आठ दिन चौधरी तालाब, इसके बाद आठ दिन बड़ा बाग में मंचन होता है। एक दिन शोभायात्रा निकाली जाती है। वहीं, अंतिम दिन रानी साहब के फाटक पर भव्य राजतिलक का आयोजन किया जाता है। यही कारण है कि यह ऐतिहासिक रामलीला देशभर में प्रसिद्ध है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें