बरेली के कैंट थाने के बुखारा इलाके में आठ संरक्षित पशुओं को काट दिया गया। सोमवार को खेत में अवशेष पड़े मिले तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वीर महाकाल गो रक्षा दल के आर्यन खटीक ने सूचना देकर कैंट थाना प्रभारी को बुला लिया। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना देकर मांस का सैंपल जांच के लिए भिजवा दिया। आर्यन की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इलाके में पशु तस्करों की धरपकड़ शुरू कर दी है।