फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के आईएमए हॉल में ‘विद लव आपकी सय्यारा’ का मंचन करेंगी जूही बब्बर

अमर उजाला परिवार ने रंगमंच को भी बढ़ावा देने की ओर कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक शानदार नाट्य प्रस्तुति के लिए मंच सजाया गया है। इसमें प्रख्यात रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी का तैयार किया नाटक ‘विद लव आपकी सय्यारा’ का मंचन होगा। आईएमए हॉल में शाम 6:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में सीटों की व्यवस्था पहले आओ पहले पाओ के अनुसार रहेगी। इस नाटक का लेखन, निर्देशन जूही बब्बर ने ही किया है। साथ ही इस नाटक में दर्शक उनके अभिनय से भी रूबरू होंगे। जूही प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजबब्बर व रंगकर्मी नादिरा बब्बर की सुपुत्री हैं। सावधान इंडिया के प्रसिद्ध एंकर अनूप सोनी की पत्नी जूही बब्बर सोनी फिल्म ‘काश आप हमारे होते’ में अभिनेत्री रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें