फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के 33 केंद्रों पर संपन्न हुई इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा

मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 09:18 PM IST

बरेली जिले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा 33 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें पेपर आसान आने पर अभ्यर्थी मुस्कुराते हुए परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते नजर आए। एनटीए के शहर समन्वयक वीके मिश्रा के अनुसार पहली पाली में पंजीकृत 2,026 में से 1,434 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसमें 70 प्रतिशत हाजिर रहे। वही, दूसरी पाली में 4,315 अभ्यर्थी हाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर में हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन व गणित प्रत्येक विषय के 25 सवाल थे। 100 प्रश्नों को हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया गया। इसमें प्रथम पेपरलेस बजट प्रस्तुति, फीफा विश्व कप, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, क्रिकेट आदि से संबंधित सवाल आए। परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर सामान्य स्तर का रहा। ऐसे में उन्हें हल करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों ने समय पूर्व ही परीक्षा को हल कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें