फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली जिला जेल में रामोत्सव का उल्लास, स्क्रीन पर देखा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, रामभजनों पर झूमे

मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 08:25 PM IST

अयोध्या में भगवान राम के अचल विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर बरेली में दिनभर जयकारे गूंजते रहे। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में उत्सव का वातावरण रहा। सरकारी दफ्तरों को विद्युत झालरों से जगमग किया गया। कलक्ट्रेट व विकास भवन में सजावट की गई। नगर निगम भी रोशनी से नहा गया। जिला जेल (सेंट्रल जेल टू) के सभागार को आकर्षक झालरों व फूलों से सजाया गया है। इसमें बंदियों व स्टाफ को लाइव प्रसारण दिखाने के बड़ी स्क्रीन लगाई गई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद बंदियों के लिए विशेष भोजन का इंतजाम किया गया। सेंट्रल जेल में भी सजावट की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें