अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बरेली में सोमवार को दिनभर हर गली-चौराहे, बाजार में राम नाम गुंजता रहा। दिनभर आयोजन हुए। शाम होते ही आस्था के दीपों से घर-द्वार जगमग हो उठे। मुस्लिम महिलाओं ने भी सौहार्द के दीप जलाए। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने भी दीप जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। उन्होंने दीये जलाकर श्रीराम लिखा। इस अवसर पर फरहत नकवी ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं।