फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली गोलीकांड का मुख्य आरोपी राजीव राना गैंगस्टर घोषित, गिरोह में 33 सदस्य

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी राजीव राना को भूमाफिया सरगना बनाकर 33 सदस्यों के साथ उसका गिरोह पंजीकृत किया गया है। एसएसपी ने बताया कि राजीव राना के अलावा सात और गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। कुल आठ गिरोहों में 57 सदस्यों समेत 65 अपराधी पंजीकृत किए गए। गिरोह पंजीकृत होने के बाद सभी सरगना व सदस्यों पर खास निगरानी की जाएगी। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गलत तरीके से कमाई गई संपत्ति का चिह्नांकन भी किया जाएगा। प्रशासन की मदद से उस संपत्ति का जब्तीकरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें