फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली गोलीकांड... हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, राना के भाई ने एसएसपी दफ्तर में किया सरेंडर

बरेली के पीलीभीत बाईपास पर 22 जून को हुए गोलीकांड में आरोपी राजीव राना के भाई गौरीशंकर ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर में आत्मसमर्पण कर दिया। गौरीशंकर ने वकील के जरिये हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने व अग्रिम जमानत देने की अपील की थी। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए आठ जुलाई की तारीख तय की थी। मामला गंभीर होने के कारण सोमवार को हाईकोर्ट ने यह याचिका निरस्त कर दी। गोलीकांड मामले में गौरीशंकर समेत पांच फरार आरोपियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस लगातार गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। बढ़े दबाव की वजह से गौरीशंकर ने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें