भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है। एसआईटी जांच में जो दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी।