फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन, रानू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

बरेली में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर के वक्त कलक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मेरठ में सुनीता कश्यप और रानू कश्यप हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवारों को मुआवजा और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी के जिला संयोजक महेंद्र पाल सागर ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि पिछले दिनों मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में दो हत्याकांड हुए। इसमें पांच जनवरी को ज्वालागढ़ के रानू कश्यप को जघन्य तरीके से मौत के घाट उतारा गया। उसे शराब पिलाई गई, फिर उसके पास मौजूद 80 हजार रुपये लूट लिए गए। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया। इसी तरह कपसाड़ गांव की सुनीता की हत्या भी की गई। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन दोनों मामलों में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि मृतक रानू कश्यप के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। परिवार को सरकारी सुरक्षा एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही अभियोजन को फास्ट ट्रैक कोर्ट में संचालित कर दोषियों को शीघ्र ही दंडित किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें