फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली

Wed, 04 Jun 2025 01:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली में बीडीए की प्रवर्तन दल ने मंगलवार को इज्जतनगर क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में अवैध तरीके से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवा दिया। दोनों कॉलोनियों के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं था। अश्वनी शर्मा ने करीब दो हजार वर्गमीटर जमीन पर कॉलोनी के लिए बिना किसी मंजूरी के सड़क, बाउंड्रीवॉल बनाई। प्लॉट्स का नक्शा खींचा जा चुका था। नवनीत अग्रवाल की ओर से नकटिया नदी के किनारे करीब छह हजार वर्गमीटर क्षेत्र स्थल विकास के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों कॉलोनी के अवैध निर्माण गिरवाए। टीम में अवर अभियंता अजीत कुमार, सीताराम, बौद्धमणि गौतम और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें