बदायूं के उसहैत में सोमवार को दुकान पर टॉफी लेने गई सात साल की बच्ची से दुकानदार तारिक ने दुष्कर्म किया। इससे कस्बे में आक्रोश फैल गया था। लोगों ने थाने का घेराव करने के साथ ही एसएसपी से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बाजार भी बंद कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तारिक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी दुकान को भी सील किया गया है। आरोपी तारिक की पूरे मोहल्ले में दबंगई चलती है। उसके पिता ईंट भट्ठा कारोबारी हैं। रुपयों का घमंड और घर में लाइसेंसी हथियारों का डर दिखाकर पहले भी आरोपी इसी बच्ची के साथ छेड़खानी कर चुका है। एसएसपी का कहना है कि आरोपी परिवार के लाइसेंस रद्द कराए जाएंगे।