बरेली कॉलेज के कंप्यूटर विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्प्रिंट स्पोर्ट्स इवेंट के अंतिम दिन मंगलवार को क्रिकेट के मुकाबले खेले गए। इसमें दिन का पहला मुकाबला बीसीए द्वितीय वर्ष और बीसीए प्रथम वर्ष के बीच हुआ। मुकाबले में द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। इस मौके पर फाइनल मुकाबला बीसीए द्वितीय वर्ष और बीसीए तृतीय वर्ष के मध्य खेला गया। इसमें भी द्वितीय वर्ष की टीम ने बाजी मारी। मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज का खिताब करन को मिला। सेल्फ फाइनेंस के डायरेक्टर प्रो. एपी सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बीसीए प्रभारी डॉ. रोमा सक्सेना, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. स्वदेश सिंह, प्रो. गजेंद्र सिंह, प्रो. विकास जैन, डॉ. योगेश शर्मा एवं बीसीए विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनो यादव आदि उपस्थित रहे।