फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly भदपुरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा स्कूली बच्चों में दिखा उत्साह

बरेली के भदपुरा विकासखंड में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार और विधायक एमपी आर्य के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें एसएसटी पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यह यात्रा भदपुरा ब्लॉक परिसर से प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान कई झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह, इंस्पेक्टर श्रवण कुमार और उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सहित पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर विधायक एमपी आर्य, मीनाक्षी नंदकिशोर, एसएसटी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र वीर गंगवार, प्रभारी अंकित शुक्ला, मीरा गंगवार, मीनाक्षी गंगवार, राम ठाकुर और विनय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें