फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में 40 परिवारों को सात दिन की और मोहलत, मकान खाली नहीं करने पर चल सकता है बुलडोजर

बरेली के डेलापीर और महेशपुर ठाकुरान में तालाब और शाहबाद में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान हटाए जाने हैं। इसके लिए नगर निगम ने 10 अक्तूबर को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया था। इसकी मियाद पूरी हो गई। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शनिवार को बताया कि नोटिस में दी गई 15 दिन की अवधि समाप्त हो गई है। किसी भी व्यक्ति ने अपना प्रतिवेदन नहीं दिया और न ही कोई जवाब दाखिल किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि कब्जेदारों को एक बार फिर सात दिन का अवसर दिया गया है। अगर ये लोग इस अवधि में भी अपना कब्जा नहीं हटाते हैं तो जिला प्रशासन से नगर निगम मजिस्ट्रेट नामित कराएगा और इसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस बल को साथ लेकर सभी कब्जदारों को बेदखल कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें