हरियाणा के कलाकारों द्वारा बुधवार की रात करीब 10 बजे शुरू फिल्मी गानों पर ठुमके लगाने शुरू कर दिए। महिला कलाकारों के ठुमकों पर कुछेक दर्शक बेकाबू हो गए। हो- हल्ला के दौरान दर्शकों ने उत्पात मचाया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। दर्शकों में से एक युवक ने लाइट की ओर गुलेल से गिट्टी मार दी, जो पास में खड़े सिपाही के लग गई। सिपाही जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हंगामा शुरू हो जाने पर पुलिस कर्मियों ने डंडे फटकारने शुरू कर दिए।