बरेली के साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने फैशन डिजाइन, चित्रकला, इंटीरियर डिजाइन की प्रदर्शनी लगाई। इसका उद्घाटन प्रबंध समिति के सचिव मनोज गोयल व ममता गोयल ने किया। कार्यक्रम में एमए संगीत की छात्रा मुस्कान ने राग शिव रंजनी में प्रस्तुति दी। इसके बाद महाभारत में द्रौपदी के किरदार पर आधारित नृत्य नाटिका अग्निसुता की प्रस्तुति हुई। फैशन डिजाइन विभाग की छात्राओं ने फैशन शो की प्रस्तुति दी। अंत में रचनात्मकता राउंड में विद्यार्थियों ने कागज, तार और डेनिम जैसे वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके अनोखे और रचनात्मक परिधान तैयार किए। इस वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव मनोज गोयल, सह सचिव मनोज मंगल, उपाध्यक्ष डॉ शशिबाला राठी व प्राचार्या प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा ने वार्षिक पत्रिका ज्ञानांजलि व ई-न्यूज लेटर का विमोचन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे, विशिष्ट अतिथि सीडीओ देवयानी रहीं। इस दौरान डॉ. दीपशिखा सिंह, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. अनीता, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. रीना टंडन व डॉ. प्रज्ञा रावत व अन्य लोग उपस्थित रहे।