फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: घायल अनुसूचित जाति के युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, सड़क पर बैठे परिजन

बरेली में पिटाई से घायल अनुसूचित जाति के युवक राहुल सागर की मौत के बाद उसके परिजनों ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मृतक की पत्नी व परिवार की महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस के काफी समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। घटना 14 जनवरी को बिथरी चैनपुर क्षेत्र में हुई थी। डोहरा निवासी राहुल सागर के पिता पप्पू ने बिथरी चैनपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उधार के रुपये मांगने पर आरोपियों ने राहुल को बेरहमी से पीटा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें