बरेली में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सोमवार को सुबह से ही शहर में युवाओं को जोश देखते ही बन रहा था। शहर के अलग-अलग इलाकों से शोभायात्रा निकाली गई जो शाम को कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क में एकत्र हुई। हाथों में झंडा उठाए संविधान निर्माता को चाहने वाले युवाओं को हुजूम शहरभर में दिखा। डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। एक रथ पर आंबेडकर के स्वरूप को बैठाया गया था जो संविधान हाथ में लिए हुए थे। बच्चे बाबा साहब के संदेश को बता रहे थे।