फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला कार्यालय परिसर में महकी फूलों की बगिया, तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

Fri, 15 Mar 2024 06:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली के अमर उजाला कार्यालय परिसर में फूलों की बगिया सज गई है। शुक्रवार से तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बाल महिला कल्याण विभाग की उपनिदेशक नीता अहिरवार, विशिष्ट अतिथि इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम संदीप शर्मा और सीनियर आरपीएफ कमांडेंट ऋषि पांडेय ने फीटा काटकर पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। रंग-बिरंगे फूलों के बीच फोटो भी खिंचाए। अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी में शहर भर से प्रविष्टियां पहुंची हैं। पुष्प प्रदर्शन में सजने वाले फूलों की बगिया में से बेहतर का चुनाव 16 मार्च को निर्णायक मंडल करेगा। 17 मार्च को विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां पुरस्कृत होगी। निर्णायक मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. संजय कुमार गर्ग, बरेली कॉलेज के बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक खरे शमिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें