बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से लगातार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ की जा रही लापरवाही को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह के कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसमें विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव ने विश्वविद्यालय पर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने पहले एलएलबी के मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी फिर उसके बाद केमिस्ट्री का पूरा पेपर अंग्रेजी माध्यम में दे देना का मुद्दा उठाया। इससे हिंदी मीडियम के विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामला बिगड़ते देख परीक्षा नियंत्रक में मंगलवार को समस्याओं के हल करने की बात कही है।