केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। बरेली जिले में नैनीताल रोड स्थित जीआरएम की छात्रा अद्विका सक्सेना ने 10वीं की परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अद्विका ने कहा कि उन्होंने कोचिंग नहीं की। स्कूल में पढ़ाई के साथ सेल्फ स्टडी पर फोकस किया। वह 12वीं करने के बाद इंजीनियर बनना चाहती हैं।