फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल महंगा, लोगों की बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया में युद्ध का असर अब उद्यमियों, व्यापारियों के साथ आम आदमी पर भी दिखने लगा है। बरेली में शुक्रवार को पंप खुले तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ोतरी दिखी। पंप संचालक भी असमंजस में रहे। डिपो पर कॉल कर पहले पुष्टि की, फिर बिक्री शुरू हुई। इस दौरान पेट्रोल की छिटपुट बिक्री की गई। पर डीजल लेने पहुंचे पहुंचे ग्राकर परेशान रहे। सीए अरविंद सिंह के मुताबिक डीजल महंगा होने से माल ढुलाई प्रभावित होगी। इसका असर सब्जी, दूध, किराना और निर्माण सामग्री जैसी आवश्यक वस्तुओं पर पहुंचेगा। यह स्थिति महंगाई को और बढ़ा सकती है। उद्यमियों का कहना है कि पहले से बढ़ी उत्पादन लागत के बीच ईंधन महंगा होने से दोहरी मार पड़ रही है। इसका असर बाजार और ग्राहकों पर पड़ेगा।  पेट्रोल पंप संचालक अमितराज यादव ने बताया कि ईंधन की कीमत बढ़ने की वजह पश्चिम एशिया का युद्ध है। परिवहन महंगा होने से जनता की जेब पर बोझ बढ़ना तय है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें