फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मैकेनिक की बेटी ने लहराया परचम, हाईस्कूल में हासिल किया 5वां स्थान

बरेली शहर की बेटी इकरा संघर्ष की भट्ठी में तपकर कुंदन बनीं और समाज के सामने मिसाल पेश की। कोहाड़ापीर की तंग गलियों में एक कमरे के छोटे से मकान में रहने वाली इकरा ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 95.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इकरा के पिता इल्यास मोटर मैकेनिक का काम कर बमुश्किल 500 रुपये प्रतिदिन कमा पाते हैं। उनकी मां कौसर जरी का काम कर परिवार को सहारा देती हैं। छोटे से घर में इकरा ने किताबों को ही अपनी दुनिया बनाकर यह साबित कर दिया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें