बरेली में नगर निगम कर्मचारी धड़ल्ले से सरकारी डीजल खुले बाजार में बेच रहे हैं। ऐसा ही एक निगम कर्मचारी गाड़ी से डीजल की बोतलें निकालकर लोगों को बेचते हुए अमर उजाला टीवी के कैमरे में कैद हो गया। जैसे ही आरोपियों की नजर कैमरे पर पड़ी तो वो वहां से भाग निकले। नगरनिगम में रोजाना दो हजार लीटर डीजल की खपत होती है।