केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज ने बरेली सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी सरकार का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में सभी को इंसाफ मिलेगा फिर वो चाहे दलित हो या स्वर्ण, किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।