एक जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी को लेकर कई शहरों के व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं। इस कड़ी में बरेली के कपड़ा व्यापारियों का भी नाम जुड़ गया है। रविवार को कपड़ा कारोबारियों ने जीएसटी के विरोध में सोमवार को एक दिवसीय कपड़ा बाजार बंद करने का फैसला किया है।