बरेली के हाफिजगंज के गांव ठिरिया कल्याणपुर में छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। यहां देर रात घर में सो रही छात्रा के चेहरे पर अज्ञात शख्स तेजाब डालकर फरार हो गया। तेजाब से छात्रा का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया जिसके बाद छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।