यूपी के बाराबंकी में बदोसराय थाना क्षेत्र के कोटवाधाम में 22 फरवरी को संजय गुप्ता की सात वर्षीय पुत्री वैष्णवी गुप्ता पास के शिवप्रसाद गुप्ता की दुकान पर समान लेने गई थी। लौटते समय वह फिसल कर बगल में रखें गर्म पानी के भगोने में जा गिरी थी। उसका इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज की सर्जरी वार्ड में किया जा रहा था। वहां पर इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव पहुंचा तो पुलिस को प्रदर्शन की भनक लगी। इसके बाद रामनगर सीओ गरिमा पंत बदोसराय थाने की पुलिस और रामनगर थाने की पुलिस पीएससी के साथ यहां पर पहुंची, पर परिजनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दुकानदार पर पुलिस ने केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।