बाराबंकी जिले की सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर उफान पर है। बारिश और बाहरी बैराजों से नदी में पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के बाद जहां लोगों की धड़कनें बढ़ गई है वहीं लगने वाली फसलों को भी नुकसान की आशंका है। सिरौलीगौसपुर तहसील में जलस्तर बढ़ने के बाद टेपरा और सनावा गांव के पास कटान भी तेज हो गई है जिससे किसानों की खेती योग्य जमीन नदी में समा रही है। हाल ही में कराई गई आठ करोड़ की ड्रेजिग भी नदी के पहले बहाव में बहता हुआ नजर आया। एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह तहसीलदार महिमा मिश्रा ने किया कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया।