फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद तनुज पुनिया के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बाराबंकी शहर स्थित ओवरी में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद तनुज पुनिया के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद आवास का घेराव किया और विरोध जताया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका, जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई,हरगोविंद सिंह,रचना श्रीवास्तव ,नीता अवस्थी, गुंजन शर्मा,उर्मिला रावत,निर्मला रावत,सरिता वर्मा,सोनिया गुप्ता नवीन सिंह राठौर, आरसी पटेल,आदि मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें