फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरकारी हिंदू मरघट की जमीन पर अवैध मजार, मदरसा ध्वस्त

सिरौलीगौसपुर तहसील में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बन रही मजार को तोड़ दिया गया है। यह कार्रवाई मदारपुर और मीरापुर पट्टी गांव के बीच हुई। इसी के साथ उसी जमीन पर स्थित एक बंद पड़े मदरसे की इमारत भी ध्वस्त कर दी गई है। यह जमीन रामलीला मैदान के पास हिंदू मरघट के नाम दर्ज है। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस पर मजार का निर्माण किया जा रहा था। हिंदू समाज के लोगों ने इस अवैध निर्माण का विरोध किया। बदोसराय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके बाद जमीन की पैमाइश कराई गई। पैमाइश में यह हिंदू मरघट की सरकारी जमीन पाई गई। प्रशासनिक कार्रवाई: पैमाइश के बाद सिरौलीगौसपुर के एसडीएम अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से बन रही मजार को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। करीब दो वर्ष पहले इसी जमीन पर एक मदरसा संचालित होता था। उसकी खाली पड़ी इमारत को भी बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें