फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूल चलो अभियान की रैली को राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

बाराबंकी। जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित स्कूल चलो अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जीआईसी ऑडिटोरियम से राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के शुभारंभ से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने छात्राओं को किताबें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए नवीन कुमार पाठक, जीआईसी प्रधानाचार्य राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें