बड्डूपुर थाना पुलिस, स्वॉट तथा सर्विलांस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिता–पुत्र हैं, जो चोरी कर रकम से अवैध मारफीन खरीदते और उसकी बिक्री करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दिनेश अवस्थी और मनोज कुमार अवस्थी हैं। जो जनपद सीतापुर के ग्राम कितुरी के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 26 हजार 70 रुपये नकद और 258 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को दोनों ने बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा बाजार स्थित जय मां ट्रेडर्स की दुकान से लगभग 94 हजार रुपये चोरी किए थे। दुकान मालिक के गोदाम जाने के दौरान गल्ले से रकम निकालकर ये भाग निकले थे। मनोज अवस्थी पर चोरी, गैंगस्टर अधिनियम, आर्म्स अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम सहित 13 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दिनेश अवस्थी पर भी 4 मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना बड्डूपुर प्रभारी मनोज कुमार, स्वॉट प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह तथा सर्विलांस प्रभारी अजय सिंह सहित पुलिस बल शामिल रहा।