बाराबंकी शहर स्थित पीएम श्री राजकीय विद्यालय में बुधवार को वार्षिक उत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने लोकगीत, भजन, भांगड़ा और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक के जरिए वृक्षों को न काटने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, राधेश्याम सहित विद्यालय के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।