फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नारी शक्ति वंदन विधेयक पर महिलाओं का प्रदर्शन, विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी, राहुल, अखिलेश के पुतले फूंककर जताया आक्रोश

नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित नहीं होने के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान डिग्री कॉलेज के बाहर चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और जन आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सांसद डॉ. आनंद गोंड ने कहा कि विपक्षी पार्टियां महिलाओं के हक और सम्मान की बात तो करती हैं, लेकिन सही समय पर उनके समर्थन में खड़ी नहीं होतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर विपक्ष का रवैया महिलाओं के प्रति उनकी सोच को साफ दिखाता है। कार्यक्रम में पुष्पा चौधरी, डिंपल जैन, एकता जायसवाल, प्रियंका रावत, सोनी श्रीवास्तव, उर्मिला शुक्ला, ज्योति सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अरुणेंद्र सिंह, सौरभ मिश्र सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई और महिलाओं ने अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें