बाराबंकी में सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय से पटेल तिराहे तक भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनाक्रोश मार्च निकाला। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और विरोध स्वरूप जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस महत्वपूर्ण अधिनियम को लेकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। मार्च के दौरान महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा रानी रावत, राजकुमारी मौर्य सुमित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।