बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मंगलवार तक मौसम अपेक्षाकृत ठीक रहा। आसमान में बादल छाए रहे और वातावरण सुहावना बना रहा। हालांकि बुधवार को दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूप निकल आई जिससे कुछ देर के लिए गर्मी महसूस हुई लेकिन इसके लगभग एक घंटे बाद ही आसमान में घने और काले बादल छा गए। ऐसा प्रतीत हुआ जैसे दिन में ही अंधेरा हो गया हो। मौसम के इस बदलाव के बीच कुछ देर बाद हल्की फुहारें भी शुरू हो गईं, जिससे लोगों को फिर से राहत मिली और मौसम एक बार फिर सुहाना हो गया।