सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के बारोलिया गांव में पारिजात सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए कल्पवृक्ष माने जाने वाले पारिजात वृक्ष तक पहुंची। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ हनुमान जी एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शोभा यात्रा में डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शामिल रहे। आयोजन के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।