फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : बाराबंकी...पटेल तिराहे पर युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

शहर के सबसे व्यस्त पटेल तिराहा बुधवार शाम अचानक अफरा-तफरी का केंद्र बन गया, जब करीब 5 बजे एक युवक ने सभी के सामने खुद को आग लगा ली। चंद ही सेकंड में उसकी चीखें गूंज उठीं और शरीर धधकने लगा। इसी दौरान पास में मौजूद पुलिसकर्मी हरकत में आए। वे दौड़ते हुए पहुंचे और हाथों व कपड़ों से पिटाई कर आग बुझाई, ताकि युवक पूरी तरह जलने से बच सके। आग बुझते ही युवक बेसुध-सा बोलता रहा कि वह “बहुत परेशान” है। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक शहर के पीरबटावन बाल्मीकि बस्ती का आलोक कुमार है। युवक की मां ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इलाज चल रहा है। घटना के कारणों और उसके हालिया हालात की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें