बाराबंकी पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली। डीएस शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सीओ गरिमा पंत स्कूटी पर मिशन शक्ति का पोस्टर लेकर बैठी और नेतृत्व किया। रैली पूरे शहर में भ्रमण कर फिर पुलिस लाइन में समाप्त हुई।