फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाराबंकी में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 10 घायल, तीन गंभीर

शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल के पास लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर मजदूरों को लेकर आ रही एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप लखनऊ से मजदूरों को लेकर बाराबंकी आ रही थी। दुर्घटना में लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीन घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें