शहर के अभय नगर देवा रोड पर एक घर में मंगलवार शाम गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यूपी-112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ से आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार को किसी व्यक्ति ने यूपी-112 पर फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पीआरवी 9102 पर तैनात हेड कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल अजीत सिंह और होमगार्ड चालक राधाकृष्ण दीक्षित तत्काल पहुंचे। उसे समय गैस सिलिंडर जल रहा था। परिवार और आसपास के लोगों में दहशत थी। पीआरवी कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कपड़े की सहायता से सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पीआरवी टीम की सराहना की।