फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाराबंकी में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, एक गंभीर

लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दादरा गांव के पास शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, जैदपुर थाना क्षेत्र के सतावां गांव निवासी अतुल (20), सफदरगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी प्रवेश (18) तथा हरख क्षेत्र निवासी प्रमोद एक ही बाइक पर सवार होकर बाराबंकी की ओर जा रहे थे। दादरा गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने अतुल और प्रवेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रमोद की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें